Edited By Nitika,Updated: 24 Mar, 2019 05:41 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर एक मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला को कई बार हवस का शिकार बनाया गया।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर एक मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला को कई बार हवस का शिकार बनाया गया।
जानकारी के अनुसार, मामला देहरादून के सेलाकुई इलाके का है, जहां पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त एक गर्भवती महिला पुल के नीचे प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना एनजीओ को दी गई। इसके बाद एनजीओ की संचालिका पूजा बहुखंडी के द्वारा सेलाकुईं से 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को दून अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के द्वारा जांच में पाया गया कि महिला गर्भवती है। इसके बात घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती बताई।
वहीं एनजीओ की संचालिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि महिला दारोगा को पूरी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि विक्षिप्त महिला सेलाकुईं पुल के नीचे एक वृद्ध व्यक्ति के सानिध्य में रहती थी। महिला मानसिक रूप से कमजोर है जिसे 2 साल पहले एक आदमी हरिद्वार से देहरादून लाया था। वह आदमी ने थोड़े पैसों के लिए महिला का अन्य लोगो से बलात्कार करवाया। इससे पहले भी महिला एक बच्चे को जन्म दे चुकी है।