उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में धूमधाम से मनाया गया 'लोकपर्व हरेला'

Edited By Nitika,Updated: 16 Jul, 2018 04:36 PM

lokperv harela celebrated in every district of uttarakhand

उत्तराखंड में ''हरेला'' त्योहार परिवेश और खेती के साथ जुड़ा हुआ लोकपर्व है। इस त्योहार को राज्य के प्रत्येक जिले में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

बागेश्वरः उत्तराखंड में 'हरेला' त्योहार परिवेश और खेती के साथ जुड़ा हुआ लोकपर्व है। इस त्योहार को राज्य के प्रत्येक जिले में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
PunjabKesari
बागेश्वर में भी हरेला के त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आषाढ़ महीने में सावन शुरू होने से 9 दिन पहले हरेला बोया जाता है। इसे टोकरी में मिट्टी डालकर गेहूं, जौ, धान, गहन, भट्ट, उड़द और सरसों आदि कई प्रकार के बीजों को बोया जाता है। वहीं लोगों का कहना है कि हरेला पर्व समृद्धि और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को सावन के पहले दिन मनाया जाता है।

बता दें कि राज्य की अधिकत्तर जनता खेती पर ही निर्भर रहती है। इसी के चलते ऐसा माना जाता है कि जिस साल हरेला जितना अधिक बड़ा होगा, उस साल फसल भी उतनी ही बढ़िया होगी। इस दिन फसल अच्छी होने की ईश्वर से कामना की जाती है। इस पर्व के दिन घर के बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों को आशीर्वाद भी देते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!