लोकसभा चुनाव 2019: जानिए धर्मनगरी हरिद्वार सीट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

Edited By Nitika,Updated: 20 Mar, 2019 05:29 PM

2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तराखंड में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव पहले चरण में 11 अप्रैल को होंगे। इसके साथ ही 23 मई को चुनावों के नतीजे...

हरिद्वारः 2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तराखंड में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव पहले चरण में 11 अप्रैल को होंगे। इसके साथ ही 23 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

जानिए हरिद्वार लोकसभा सीट के बारे में 
धर्मनगरी के नाम से मशहूर हरिद्वार, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से एक है। वर्तमान में हरिद्वार से भाजपा के नेता और साल 2009 से साल 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। निशंक ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रेणुका रावत को 177822 वोटों के भारी अंतर से हराया था। इस चुनाव में निशंक को 592320 और रेणुका रावत को 414498 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद इस्लाम ने 113663 वोट हासिल किए थे।

लोकसभा क्षेत्र - हरिद्वार

जिला विधानसभा
हरिद्वार हरिद्वार,भेल,रानीपुर,ज्वालापुर,भगवानपुर,झबरेड़ा,पिरान,कलियर,रुड़की,खानपुर,मंगलौर,लक्सर,हरिद्वारग्रामीण
देहरादून डोइवाला, ऋषिकेश, धर्मपुर


एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
इस बार होने वाले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 3 हजार 950 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 66 हजार 576 है। इसके साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 240 है, जबकि ट्रांस जेंडर के कुल 134 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर साल 2014 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर डालते हैंः-
हरिद्वार लोकसभा सीट पर साल 2014 में भाजपा के रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 5 लाख 92 हजार 320 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस की रेणुका रावत ने 4 लाख 14 हजार 498 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि आम आदमी पार्टी बीएसपी के हाजी मुहम्मद ने 1 लाख 13 हजार 663 वोटों से तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
PunjabKesari
एक नजर 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
इस सीट पर साल 2009 में कांग्रेस के हरीश रावत ने 3 लाख 32 हजार 235 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के स्वामी यतीन्द्रनंदन गिरी ने 2 लाख 4 हजार 823 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी बीएसपी के शहजाद ने 1 लाख 84 हजार 296 वोटों से तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
PunjabKesari
जानिए 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे
इससे पहले साल 2004 के लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो सपा के राजेंद्र कुमार बेदी ने 1 लाख 57 हजार 331 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं आम आदमी पार्टी बीएसपी के डॉ. भगवान दास ने 1 लाख 19 हजार 672 वोटों से दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि तीसरे स्थान पर भाजपा के हरपाल सिंह ने 1 लाख 17 हजार 979 वोटों से तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!