Loksabha Elections 2019ः जानिए टिहरी गढ़वाल सीट से प्रत्याशी प्रीतम सिंह के बारे में

Edited By Nitika,Updated: 26 Mar, 2019 05:49 PM

know about pritam singh from tehri garhwal constituency

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं पार्टी ने टिहरी गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया...

देहरादूनः उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं पार्टी ने टिहरी गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस खबर में हम आपको प्रीतम सिंह के जीवन से रुबरु करवाने जा रहे हैं।

प्रीतम सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, जो कि वर्तमान में उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह उत्तराखंड विधानसभा के 4 बार सदस्य रह चुके हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने गृह, ग्रामीण विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, पंचायती राज और उत्तराखंड सरकार में लघु सिंचाई में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

व्यक्तिगत जीवन 
प्रीतम सिंह का जन्म 4 नवंबर 1958 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विरनाद गांव में राजपूत परिवार में हुआ था। प्रीतम सिंह गुलाब सिंह के सबसे बड़े पुत्र हैं, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा के 8 बार सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। प्रीतम सिंह की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। उनकी पत्नी का नाम अनीता सिंह है। 

राजनीतिक जीवन 
प्रीतम सिंह साल 1993 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। इसके साथ ही वह उत्तराखंड के विधानसभा क्षेत्र चकराता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कांग्रेस के सदस्य हैं। इसके बाद साल 2007 वह कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड में चकराता निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में तीसरी बार चुने गए। साल 2010 प्रीतम सिंह को उत्तराखंड की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साल 2011 में सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं साल 2012 में कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड में चकराता निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में चौथी बार चुने गए। चुनाव जीतने के बाद प्रीतम सिंह को उत्तराखंड सरकार में 4 बार गृह, ग्रामीण विकास, राज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, लघु सिंचाई और पिछड़ा क्षेत्र विकास के लिए कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद साल 2017 वह कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड के चकराता निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक चुने गए। साल 2017 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!