बागेश्वर पहुंचे DIG ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Edited By Nitika,Updated: 07 Apr, 2019 05:54 PM

उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय जोशी बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बागेश्वरः उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय जोशी बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, अजय जोशी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बल सहित होमगार्ड के जवानों को तैनाती की गई है।

वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि कुमाऊं के प्रत्येक जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बता दें कि डीआईजी ने जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस को सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!