पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने खटीमा स्थित निजी आवास में फहराया तिरंगा

Edited By Nitika,Updated: 14 Aug, 2022 10:29 AM

dhami hoisted the tricolor at his private residence in khatima

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर ‘हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने निजी आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

 

खटीमा/नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर ‘हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने निजी आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा फहराया गया। उन्होंने कहा तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है।

तिरंगा हमारी आन- बान-शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस अभियान से जुड़ने और हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!