पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस 10 सितम्बर को करेगी भारतबंद

Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Sep, 2018 06:37 PM

congress to protest against rising petrol diesel prices on september 10

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि से कांग्रेस पार्टी राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर हमलावर हो गई। पार्टी इसके विरोध में 10 सितम्बर को भारत बंद करने जा रही है...

देहरादून (कुलदीप रावत)-पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि से कांग्रेस पार्टी राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर हमलावर हो गई। पार्टी इसके विरोध में 10 सितम्बर को भारत बंद करने जा रही है। राफेल विमान डील के बाद यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस-भाजपा सरकार को घेरने जा रही है।

2019 में लोकसभा चुनाव और इस वर्ष प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस राज्य में महिलाओं और किशोरियों पर अत्याचार  समेत कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार करने से भी नहीं चूक रही है।

PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सरकार नियंत्रण खो रही है। इसका खामियाजा जनता को महंगाई बढ़ने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। रुपया अपने निचले स्तर पर है। राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है। कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का भत्ता और एरियर नहीं दिया जा रहा है। कर्ज लेकर वेतन-पेंशन का भुगतान करना पड़ रहा है। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!