मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राज्यवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Edited By Nitika,Updated: 07 Nov, 2018 11:04 AM

chief minister and governor congratulated for diwali

देशभर में आज दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

देहरादूनः देशभर में आज दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार होता है। इस मौके पर उन्होंने समाज के हर नागरिक के जीवन में शांति, आनंद, समृद्धि और समरसता की कामना की। उन्होंने समाज के हर नागरिक को दीपावली पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाने की अपील की है। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए दीपावली के त्योहार को मनाएं। 

वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दीपावली के अवसर पर राज्य के हर नागरिक के स्वस्थ, सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना की है। उनका कहना है कि देवभूमि के लोगों को इतनी सफलता मिले कि वह अपने राज्य को ऊंचाइयों तक ले जाएं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!