सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद CM सहित पूरी कैबिनेट हुई क्वारंटाइन

Edited By Nitika,Updated: 01 Jun, 2020 10:43 AM

cabinet is home quarantine completed with cm

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूरी कैबिनेट को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूरी कैबिनेट को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे। इस बैठक में सीएम रावत सहित कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल हुए थे। वहीं अब सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूरी कैबिनेट को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं ऋषिकेश एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि सतपाल महाराज और उनके परिवार के 5 सदस्य ऋषिकेश एम्स में भर्ती है। उनकी पत्नी का इलाज भी एम्स में ही हो रहा है।

बता दें कि सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पर्यटन मंत्री का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में कैबिनेट मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उनके परिवार सहित 17 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!