जनता के हित की बजाय अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं हरीश रावत: बंशीधर भगत

Edited By Nitika,Updated: 05 Jul, 2020 03:16 PM

bjp state president taunt on harish rawat

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनता के हित की लड़ाई लड़ने की बजाय अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

नैनीतालः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनता के हित की लड़ाई लड़ने की बजाय अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत की सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि रामनगर की जनता की लंबे समय से चली आ रही रोडवेज डिपो निर्माण की मांग पूूरी होने जा रही है।

वहीं बंशीधर भगत ने कहा कि 2 करोड़ रुपए की लागत से इसका शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट की ओर से किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रोडवेज डिपो के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 27 करोड़ की धनराशि भी जल्द प्राप्त हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!