डेंगू के बाद अब देहरादून में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, एक मरीज में पाए गए लक्षण

Edited By Nitika,Updated: 18 Sep, 2019 05:41 PM

a patient suffered from swine flu

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अभी डेंगू का कहर थमने का नाम ही ले रहा था कि अब स्वाइन फ्लू ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अभी डेंगू का कहर थमने का नाम ही ले रहा था कि अब स्वाइन फ्लू ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी देहरादून का है, जहां पर एक 49 वर्षीय मरीज की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी में डेंगू के साथ-साथ स्वाइन फ्लू के दस्तक देने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वाइन फ्लू के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों को कहा गया है कि वे अपने अपने स्तर से इस तरह के लक्षणों वाले मरीजों की जांच कराएं, ताकि समय रहते स्वाइन फ्लू की रोकथाम की जा सके।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!