2 युवकों ने शिक्षिका के साथ चाकू की नोक पर की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर की धुनाई

Edited By Nitika,Updated: 07 Sep, 2018 01:44 PM

2 youths tampered with teacher

उत्तराखंड में 2 युवकों को शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करना बहुत भारी पड़ गयी। इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों के द्वारा युवको की जमकर धुनाई की गई। पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टिहरी: उत्तराखंड में 2 युवकों को शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करना बहुत भारी पड़ गयी। इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों के द्वारा युवको की जमकर धुनाई की गई। पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार 
जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां पर एक शिक्षिका रोज की तरह स्कूल पढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी बीच रास्ते में 2 युवक पैर अड़ाकर बैठे थे। शिक्षिका ने युवकों से पैर सिकोड़ने का आग्रह किया। इस पर युवक शिक्षिका के छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों के द्वारा चाकू निकाल लिया गया। इसी बीच शिक्षिका के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। गुस्साए लोगों के द्वारा युवकों की जमकर धुनाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुस्साए लोगों ने 2 घंटों तक मुख्य मार्ग किया जाम 
बता दें कि इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के द्वारा बाजार बंद रखा गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के द्वारा 2 घंटों तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया। इसके बाद एसडीएम के द्वारा लोगों को शांत करवाया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!