Edited By Nitika,Updated: 05 Apr, 2020 06:40 PM
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। साथ ही एक अन्य महिला झुलस गई।
नैनीतालः उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। साथ ही एक अन्य महिला झुलस गई।
कपकोट के प्रभारी तहसीलदार महेन्द्र सिंह पाल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम ये तीनों महिलाएं जंगल से घास लाने गयी थी। इसी दौरान जंगल में लगी आग की चपेट में आने से नंदी देवी और इंदिरा देवी की मौत हो गई एक अन्य महिला झुलस गई।
वहीं कपकोट के कानूनगो देवेन्द्र सिंह लोहनी के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों एक महिला का शव बरामद हुआ है। रात होने के चलते राहत और बचाव कार्य रोकना पड़ा। इसके बाद रविवार सुबह दूसरी महिला का शव भी बरामद हो गया।
बता दें कि दोनों शव बुरी तरह से जल हुए थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया गया है।