Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 10:41 AM
भाजपा विधायक संगीम सोम द्वारा ताजमहल को लेकर दिए गए विवादित बयान से किनारा करते हुए उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ताजमहल देश की धरोहर...
मेरठः भाजपा विधायक संगीम सोम द्वारा ताजमहल को लेकर दिए गए विवादित बयान से किनारा करते हुए उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ताजमहल देश की धरोहर है।
एक कार्यक्रम से खन्ना ने कहा कि मीडिया में ताजमहल को लेकर आया संगीत सोम का बयान उनकी निजी राय हो सकती है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है।खन्ना ने यहां नगर निकायों की 11.13 करोड़ रुपए की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चैक वितरित किए।
खन्ना ने कहा कि संगीत सोम के बयान पर वह कोई टिप्पणी करने के लिए बाध्य नहीं हैं। ताजमहल को लेकर दिया गया संगीत सोम का बयान उनका निजी मामला है। ताजमहल हो या लाल किला, ये सब देश की धरोहर हैं। भूमाफियाओं की सूची को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नाजायज तरीके से भूमि कब्जा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।