उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो...पर घिरी प्रियंका, लेखक पुष्यमित्र ने कहा- घटिया राजनीति के लिए नहीं लिखी कविता

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Nov, 2021 05:45 PM

writer pushyamitra said poetry not written for poor politics

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कविता चोरी करने का आरोप लगा है। यह आरोप ''उठो द्रोपदी शस्त्र संभालो'' के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय ने लगाया है। उनका कहना है कि यह कविता देश के स्त्रियों के लिए लिखी है न कि राजनीति के लिए।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कविता चोरी करने का आरोप लगा है। यह आरोप 'उठो द्रोपदी शस्त्र संभालो' के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय ने लगाया है। उनका कहना है कि यह कविता देश के स्त्रियों के लिए लिखी है न कि राजनीति के लिए। पुष्यमित्र ने आगे कहा, ‘2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनीतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है। राजनीतिक संस्थाओं से अनुरोध है कि कविता का प्रयोग क्षुद्र राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर के इसके मर्म को दूषित न करें।’

दरअसल उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार 17 नवंबर को चित्रकूट पहुंचीं थी, जहां महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं से यूपी को बदहाली से निकालने के लिए संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया, उन्होंने एक कविता पाठ किया, “बहुत हुआ इंतज़ार अब, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे औरों से कब तक आस लगाओगे”।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!