mahakumb

बीच सड़क पर भिड़ गए पति, पत्नी और वो... प्रेम युद्ध में हार के बाद पति ने आशिक को सौंप दिया पत्नि का हाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Mar, 2025 01:54 PM

woman beats her husband with her lover in the market

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल...

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

महिला का आशिक और पति गंभीर रूप से घायल 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बीच सड़क पर तीनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड का है। यहां पर पति और महिला के आशिक के बीच पहले शराब पार्टी हुई। फिर पत्नी और उसके आशिक ने मिलकर पति को बीच सड़क पर धुन दिया। इस लड़ाई में दोनों के बीच काफी देर तक सरेआम संग्राम चलता रहा। लड़ाई में महिला के आशिक और पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रेम युद्ध में पति की हुई हार
बीच सड़क पर हो रहे इस महासंग्राम को रोकने की जगह लोग तमाशबीन बने देखते रहे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने पत्नी और उसके आशिक के साथ मिलकर पति की पिटाई में अपना भी हाथ साफ कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट के बाद पति ने आशिक के हाथ में पत्नी का हाथ सौंप दिया। पति ने कहा कि वह अब उसे अपने साथ ले जा सकता है।

हरकत में आई पुलिस 
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!