पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया था वारंट

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Mar, 2022 05:20 PM

woman arrested for accusing former minister gayatri prajapati of rape

सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल, कोर्ट के समन के बावजूद भी महिला गवाही के लिए पेश नहीं हो रही थी। जिससे कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए महिला के खिलाफ गिरफ्तारी...

लखनऊ: सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल, कोर्ट के समन के बावजूद भी महिला गवाही के लिए पेश नहीं हो रही थी। जिससे कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए महिला के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। गोमतीनगर पुलिस अब महिला को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि चित्रकूट की पीड़ित महिला ने 18 फरवरी, 2017 को लखनऊ के गौतम पल्ली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया था।  इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने गायत्री प्रजापति समेत आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!