Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 09:23 AM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में मंडल को-ऑर्डिनेटर पर महिला के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज किया गया है....
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में मंडल को-ऑर्डिनेटर पर महिला के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कसया थानाक्षेत्र के अहिरौली बाजार इलाके की रहने वाली महिला ने बसपा नेता और उनके 3 सहयोगियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर मिलने के बाद कसया थाने की पुलिस ने बसपा के मंडल को-ऑर्डिनेटर हरेंद्र गौतम और उनके 3 साथियों पर महिला के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद पूरे जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। देर शाम तक बड़ी संख्या में बसपा नेता थाने पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।पुलिस ने बसपा नेता पर आरोप लगाने वाली महिला और आरोपी बसपा नेता दोनों को अपनी अभिरक्षा में रखा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सुलह समझौते की कोशिशें भी जारी हैं।
सीओ ओमपाल सिंह ने कहा है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।