जब मनचले ने लेडी IPS अफसर के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं, तो हुआ ये

Edited By ,Updated: 24 Mar, 2017 09:31 AM

when manchale left the smoke of cigarette smoke on the face of lady ips officer

उत्तर प्रदेश के एंटीरोमियो स्क्वायड टीम ने अभियान चलाकर कई मनचलों को हिरासत में ले लिया।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के एंटीरोमियो स्क्वायड टीम ने अभियान चलाकर कई मनचलों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार इसी अभियान के दौरान बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड कर रही सिविल ड्रेस में एक लेडी आईपीएस पर उस समय मनचलों का शिकार हो गई, जब वह लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गई थी। वहां पर मनचले ने रौब दिखाते हुए आईपीएस महिला के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। घटना के बाद 4 मनचलों को हिरासत में लिया गया है।

अश्लील हरकत के आरोप में 4 मनचले गिरफ्तार
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौर क्षेत्र में पुलिस ने राह चलने वाली बालिकाओं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में 4 मनचलों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौर थाने की पुलिस ने हलुआ बाजार से धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता को उस समय गिरफ्तार किया जब वह राहगीर महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत कर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!