Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Mar, 2021 03:24 PM
श्रीलंका में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग की गई है। इसके लिए एक बिल भी साइन किया है। इस बाबत हिंदू महासभा के
अलीगढ़ः श्रीलंका में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग की गई है। इसके लिए एक बिल भी साइन किया है। इस बाबत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि श्रीलंका की तरह हिंदुस्तान में भी बुर्के पर बैन लगना चाहिए।
अशोक पांडे ने कहा कि बुर्का पहनकर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बुर्के में जमकर फर्जी मतदान भी होता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में बुर्का बैन को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डीएम को वह ज्ञापन भी देंगे, हिंदू महासभा ने बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने वसीम रिजवी की बयान को लेकर कहा कि हिंदू महासभा इसका पूर्ण तरीके से समर्थन करती है।
बता दें कि यूरोप के कई देशों ने बुर्का को पहनने पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसमें नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क शामिल हैं। वहीं इस कानून के बनने के बाद से श्रीलंका एशिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा जहां बुर्का पहनने पर पाबंदी होगी।