आतंकियों की गिरफ्तारी पर बोले UP DGP- हमें जिस भाषा में चुनौती मिलेगी हम उसी भाषा में जवाब देंगे

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Aug, 2022 04:30 PM

we will answer in the language in which we are challenged up dgp

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक यूपी डीजीपी डी.एस चौहान ने राजधानी लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर पर झंडारोहण किया। आतंकियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी डी.एस चौहान ने कहा कि  हमें जिस भाषा में चुनौती मिलेगी हम उसी भाषा में जवाब देंगे।...

लखनऊः स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक यूपी डीजीपी डी.एस चौहान ने राजधानी लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर पर झंडारोहण किया। आतंकियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी डी.एस चौहान ने कहा कि  हमें जिस भाषा में चुनौती मिलेगी हम उसी भाषा में जवाब देंगे। माहौल बिगाड़ने की चेष्टा भी करने वालों पर कार्रवाई होगी। डीजीपी ने यूपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को सबसे बेहतर बताया और कहा कि यूपीएसएमएफ जल्द ही लोक भवन विधानसभा की सुरक्षा संभालेगी।

डीजीपी ने कहा कि बगैर सिफ़ारिश के पुलिस सेवा में भर्ती की जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वायड को और मज़बूत किया जा रहा है। यूपी पुलिस ने माफियाओं पर लगाम लगाया है। महिला सुरक्षा पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के 25 से अधिक माफियाओं पर एक्शन हुआ है। 1812 करोड़ से भी अधिक गुंडों-माफियाओं की संपत्ति को सीज किया गया है। बगैर किसी सिफारिश के मृतक आश्रित की भर्ती की गई है। सरकार की नीतियों पर कानून व्यवस्था एकदम सख्त है। साइबर अपराधों का जल्द से जल्द निस्तारण हो रहा है। शिक्षा उदय के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के बच्चों को सुविधाएं दी जा रही हैं ।

डीजीपी ने कहा कि इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि उप्र पुलिस की खिलाड़ियों की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 24 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित हुए हैं।कार्यक्रम में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद डीजीपी ने पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!