हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए... सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य कर देते हैं: CM योगी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Apr, 2024 11:48 PM

we make ram s name true for those who play with security cm yogi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सिर्फ राम को ही नहीं लायी है बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देती है।

अलीगढ़/बागपत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सिर्फ राम को ही नहीं लायी है बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देती है।
PunjabKesari
बागपत और अलीगढ़ जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए वोट की अपील की। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर भी जमकर जुबानी हमला बोलते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार में सुरक्षित यूपी का सपना पूरी तरह से साकार हो चुका है। योगी ने कहा “ हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं।”
PunjabKesari
योगी ने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं इनमें इतिहास छुपा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की तरह पहले बरसाना और वृंदावन की होली नहीं होती थी। इसे हमने आज वर्ल्ड क्लास के रूप में बनाया है। दुनिया आज यहां पर आती है। इस बार होली के दिन बरसाना में 10 लाख लोग आए थे। वहीं 2017 से पहले 20 से 25 हजार लोग ही आते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!