UP STF को बड़ी सफलता, कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को देहरादून से किया गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jun, 2021 04:05 PM

up stf infamous crook dharmendra kirthal arrested from dehradun

पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को UP STF ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश इरशाद हत्याकांड मामले में फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।  बताया जा रहा है कुख्यात...

बागपत: पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को UP STF ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश इरशाद हत्याकांड मामले में फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।  बताया जा रहा है कुख्यात बदमाश हत्या,लूटपाट रंगदारी जैसे संगीन आरोप में 15 से ज्यादा मुकदमे हैं।

बता दें  कि 28 साल पहले उसके खिलाफ लूट का पहला मुकदमा रमाला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद से धर्मेंद्र किरठल लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा। वह यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करता था। बीते वर्ष 12 दिसंबर को किरठल गांव में किसान इरशाद अली की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मेंद्र किरठल फरार चल रहा था। इससे पहले शासन के निर्देश पर पुलिस ने उसकी 60 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी थी। बाद में आईजी प्रवीण कुमार ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। फिलहाल आज यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!