UP Politics: प्रियंका गांधी वाड्रा कल सहारनपुर में करेंगी रोड शो, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में बनाएंगी माहौल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Apr, 2024 08:20 PM

up politics priyanka gandhi vadra will hold a road show in saharanpur tomorrow

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।

Lucknow News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।
PunjabKesari
पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा विशेष विमान से सुबह साढे नौ बजे सरसांवा हवाई अड्डा पहुंचेंगी और सुबह साढे दस बजे से उनका रोड शो सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में अमन पैलेस, गोल कोठी से रायवाला मार्केट होते हुए गुरुद्वारा रोड तक जाएगा।

इससे पहले वह हेलिकॉप्टर से सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर स्थित गोल कोठी पहुंचकर जैन मंदिर में दर्शन करेंगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर अरदास करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!