"सपा, बसपा, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, जनता ने इन्हें नकार दिया है", UP के मंत्री स्वतंत्र देव का विपक्ष पर हमला

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Apr, 2024 03:48 PM

up minister swatantra dev s attack on opposition

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक पार्टियों चुनावी मैदान में उतर चुकी है। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में उतरकर वोटरों को साधने में लगे......

मेरठ (आदिल रहमान): लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक पार्टियों चुनावी मैदान में उतर चुकी है। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में उतरकर वोटरों को साधने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा , बसपा, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है। इन्हें जनता जनार्दन ने नकार दिया है और देश की 140 करोड़ जनता ने मोदी जी को स्वीकार किया है।
PunjabKesari
'आज लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं...'
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ पर 90% मतदान कराया जाए। मतदाता उनके लिए एक तरफ मतदान करें, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेकों बड़े-बड़े काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में करोड़ों लोगों के पास अपना आवास है और लोगों को आयुष्मान जैसी योजना का लाभ मिल रहा है। आज कानून का राज कायम है और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
PunjabKesari
'आज बेटियां महफूज है और किसान भी खुशहाल है'
वहीं, मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के द्वारा तीसरी बार प्रत्याशी बदले जाने के मुद्दे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा , बसपा, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है। इन्हें जनता जनार्दन ने नकार दिया है और देश की 140 करोड़ जनता ने मोदी जी को स्वीकार किया है। इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है और वोट दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आधार पर 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनावी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि आज प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले लोग 5 बजे घर से निकलने में डरा करते थे, लेकिन आज रात को 12 बजे भी बेफिक्र होकर घूमते हैं और टहलते हैं। आज बेटियां महफूज है और किसान भी खुशहाल है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
Aligarh में BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा, CM योगी बोले- अलीगढ़ विकसित होगा तभी यूपी विकसित होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने अलीगढ़ पहुंचे। जहां सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पीएम के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पिछले 10 साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जिनसे दुनिया में देश का मान बढ़ा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!