यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सिविल सेवा दिवस' की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Apr, 2024 11:02 AM

up chief minister yogi adityanath wished  civil services day  sai

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिविल कार्मिकों को ‘‘सिविल सेवा दिवस'' की बधाई और शुभकामना देते हुए उनसे पू...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिविल कार्मिकों को ‘‘सिविल सेवा दिवस'' की बधाई और शुभकामना देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ कर्तव्य पथ पर गतिशील रहने की अपेक्षा की है। 

 

योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ सभी कर्तव्यनिष्ठ सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!'' उन्होंने कहा, ‘‘ इस शुभ अवसर पर कामना है कि आप सभी पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य पथ पर सदा गतिशील रहें।'' 

योगी ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘ विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।'' भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस' मनाने की शुरुआत की। इसे सिविल स्वयंसेवकों को नागरिकों के लिए समर्पित करने, लोकसेवा तथा कार्य में बेहतरी के लिए उनको प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। 

 

इसके साथ ही योगी ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर की पावन जयंती पर प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! मानव-कल्याण और सभ्य समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन से त्याग, तप, अहिंसा व करुणा की अथाह प्रेरणा मिलती है। उनकी दिव्य शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!