Edited By Umakant yadav,Updated: 31 Jul, 2021 11:41 AM
त्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 120 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 120 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार लखनऊ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ के उप निरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।