Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 03:46 PM
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में एक बस के पलट जाने से उस पर सवार....
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में एक बस के पलट जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा अन्य 36 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेणुकूट से बीजपुर के लिए सुबह बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। चपकी महुअरिया के चकचपकी लैम्पस के पास चालक के नियंत्रण के खो देने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में इंजानी निवासी खलासी राजेश (20) की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अन्य 36 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।