ताजनगरी आगरा में ठंड से बचने के लिए अब नहीं जलानी पड़ेगी लकड़ी, जानिए वजह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 12:23 PM

to avoid cold in tajnagri agra  now it will not burn  know the reason

सर्दी से बचाएगा गैस हीटर। जी हां, नेशनल ग्रीन टिब्यूनल यानि एनजीटी के आदेश पर आगरा नगर निगम शहर में 2 दर्जन क्षेत्रों में गैस हीटर जलाएगा। वहीं नगर निगम के इस कदम को आगरा की जनता ने ..

आगरा(बृज भूषण): सर्दी से बचाएगा गैस हीटर। जी हां, नेशनल ग्रीन टिब्यूनल यानि एनजीटी के आदेश पर आगरा नगर निगम शहर में 2 दर्जन क्षेत्रों में गैस हीटर जलाएगा। वहीं नगर निगम के इस कदम को आगरा की जनता ने भी स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार आगरा नगर निगम ने गैस हीटर की शुरुआत आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी, जिला अस्पताल, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन, रामबाग फ्लाईओवर, बिजली घर, बस स्टैंड, आगरा फोर्ट, रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, भगवान टाकीज चौराहा, ईदगाह बस स्टैंड, आइएसबीटी से की है।

दरअसल पहले लकड़ियां जलने से पर्यावरण को नुकसान होता था, जबकि गैस हीटर के प्रयोग से प्रदूषण नहीं होगा। वहीं पहले अक्सर लकड़ियों के चोरी होने की भी शिकायतें मिलती थीं। चालीस कि.ग्रा में बीस कि.ग्रा ही जलती थीं। नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि पहले चरण में 10 स्थलों पर गैस हीटर जलेंगे।

वहीं स्थानीय निवासी श्याम तिवारी का कहना है कि नगर निगम के इस कदम को आगरा की जनता ने भी स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इससे गरीबों को सर्द रातों में राहत मिलेगी। साथ ही आगरा शहर में बढ़ रहे प्रदूषण मे भी कमी आएगी।

आपको बता दें कि आगरा को स्मार्ट सिटी में चुना गया है। वहीं आगरा नगर निगम की इस योजना के क्रियांवन में महत्तवपूर्ण भूमिका है। नगर निगम की इस पहल को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!