वृन्दावन की विधवा महिलाओं के लिए जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Feb, 2019 11:48 AM

the widow of vrindavan will soon start the mini bus service

वृन्दावन के सरकारी आश्रय सदन में रह रहीं 70 से भी अधिक वृद्ध, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को मंदिरों तक ले जाने और वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्दी ही मिनी बस सेवा शुरू करेगी। इस आशय की जानकारी महिला कल्याण विभाग की विशेष सचिव मेधा रूपम...

 

मथुराः वृन्दावन के सरकारी आश्रय सदन में रह रहीं 70 से भी अधिक वृद्ध, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को मंदिरों तक ले जाने और वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्दी ही मिनी बस सेवा शुरू करेगी। इस आशय की जानकारी महिला कल्याण विभाग की विशेष सचिव मेधा रूपम ने मंगलवार को दी। रूपम रामताल के निकट बनाए गए कृष्ण आश्रय सदन एवं अन्य स्थानों पर रह रहीं बेसहारा महिलाओं के रहने-खाने की व्यवस्था का जायजा लेने यहां आई थीं।

उन्होंने बताया, ‘‘हालांकि, आश्रय सदन में अभी भी उसकी क्षमता से कम महिलाएं रह रही हैं। जरूरतमंद महिलाओं को सदन का लाभ मिल सके, इसके लिए इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है।’’ रूपम ने बताया कि कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में 1,000 विधवा एवं वृद्ध महिलाओं के रहने की व्यवस्था है। अभी यहां करीब 70 महिलाएं रह रही हैं।

उन्होंने कहा कि कई महिलाएं उम्र, भिक्षावृत्ति और अन्य कारणों से आश्रय सदन तक आने-जाने में असमर्थ हैं। ऐसी महिलाओं की मदद करने के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। रूपम ने कहा कि सरकार इन सभी महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!