सरकार गुंडे बुलाकर किराये पर हत्या करवा रही, मुख्तार गरीबों के मसीहा थे- स्वामी प्रसाद मौर्य

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2024 07:04 PM

the government is hiring goons to kill mukhtar was the messiah

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज कल सरकार न्यायपालिका का भी काम कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने का कि ​लोकतंत्र में सभी का कार्य क्षेत्र बटा...

लखनऊ: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज कल सरकार न्यायपालिका का भी काम कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने का कि ​लोकतंत्र में सभी का कार्य क्षेत्र बटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार की लड़ाई सिर्फ बदमाशों से थी न कि आम आदमी से रही है। किसी के जनाजे में भीड़ बुलाई नहीं जाती है  लोग बता रहे हैं कि तरह से उनके जनाजे में भीड़ उमड़ी थी वह एक लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने कहा कि वह 5 बार के MLA रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को जहर देकर मारा जा रहा है तो किसी की थाने में हत्या कर दी जा रही है। उन्होंने आजम को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त की है। स्वामी ने कहा कि आजम को खाना दिए जाने से पहले जांच किया जाय उसके बाद उन्हें खाना दिया जाए।

गौरतलब है मुख्तार अंसारी पिछले 19 साल से जेल में बंद था। अन्तर्राज्यीय गैंग 191 के सरगना मुख्तार को 25 अक्टूबर 2005 में जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2017 में यूपी में योगी सरकार के आने से पहले वो पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था, उसे वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। जिसके बाद उसे बांदा जेल में शिफ्ट किया गया।

वहीं, बीते गुरूवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से सियासत गरमा गई है। कई विपक्षी नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत को साजिश करार दिया है। वहीं, अब उनके भाई अफजाल अंसारी ने भी मुख्तार को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अंसारी के पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। फिलहाल परिजनों की मांग पर शासन मौत में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!