निलंबित सीओ नवनीत नायक पर रेप का मामला दर्ज, MP की महिला ने दर्ज कराया केस

Edited By Umakant yadav,Updated: 07 Jul, 2021 03:21 PM

suspended co navneet nayak booked for rape mp woman filed a case

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पूर्व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पूर्व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नवनीत नायक जिले के पट्टी सर्किल के क्षेत्राधिकारी के रूप में 2019 में तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश की एक महिला से फेसबुक के जरिए पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की गई जिसमें महिला के आरोप सही पाए जाने के बाद नायक को 3 दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने नायक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!