बेटी से दुष्कर्म, बेटे से कुकर्म करता था सौतेला पिता, मां देती थी साथ; हैवानियत से तंग बच्चों ने पुलिस से बताई हकीकत

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Apr, 2024 09:51 PM

stepfather and mother who raped daughter arrested

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में रहने वाली महज दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सौतेले पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लोनी: दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में रहने वाली महज दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सौतेले पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सौतेले पिता ने बेटी के अलावा 13 साल के बेटे के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया था। दोनों बच्चों को सौतेले पिता का इतना डर था कि दिल्ली के थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अलग कहानी बताई।

PunjabKesari

सौतेले पिता और बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया गयाः एसीपी
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता और बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने सौतेले पिता के उत्पीड़न से इतना डर गई थी कि वह अपने घर का पता भी सही से नहीं बता पा रही थी। एक पुलिसकर्मी ने जब बच्ची को विश्वास में लिया और उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया, तो बच्ची ने चौंकाने वाली बात कही।

PunjabKesari

सौतेले पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी-बेटे ने छोड़ा घर
बच्ची ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां बच्चों को लेकर फिरोजाबाद में मायके चली गई थी। करीब एक साल पहले मां बेटी और बेटे को लेकर दिल्ली-यूपी बॉडर्र इलाके में आई थी। मां की दिल्ली निवासी व्यक्ति से जान-पहचान थी। दोनों ने शादी कर ली थी। सौतेला पिता बेटी और बेटे के साथ गलत काम करने लगा। पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर बेटे के साथ कुकर्म किया। दोनों बच्चों ने मां को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन मां ने दोनों को धमका दिया और इलाज कराने की बात कही। दोनों अपने सौतेले पिता और मां से परेशान हो गए थे। कुछ समय बाद बेटा एक चाय की दुकान में काम करने लगा। बेटे ने पिता के कारण घर आना छोड़ दिया था। सौतेले पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी बीते 20 जनवरी को खुद ही घर छोड़कर चली गई थी। बच्चे के घर छोड़कर जाने पर मां ने उसे तलाश भी नहीं किया। बच्ची दिल्ली पुलिस के हाथ लगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!