Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jan, 2021 03:38 PM
कृषि बिल को लेकर जहां देश के किसान लागातर विरोध प्रर्दशन,आंदोलन कर रहें है वहीं तमाम राजनैतिक पार्टियां भी किसानों के समर्थन में आंदोलन एवं रैलियां निकाल रही है।
चित्रकूट: कृषि बिल को लेकर जहां देश के किसान लागातर विरोध प्रर्दशन,आंदोलन कर रहें है वहीं तमाम राजनैतिक पार्टियां भी किसानों के समर्थन में आंदोलन एवं रैलियां निकाल रही है। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में चित्रकूट जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के मौके शहर मुख्यालय में ट्रैक्टर में तिरंगा झंडा एवं सपा के झंडे लगाकर ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
बता दें कि सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव खुद ट्रैक्टर चला रहे थे एवं साथ मे पूर्व सांसद मिर्जापुर बालकुमार पटेल एवं पूर्व विधायक वीर सिंह भी सवार थे। ये ट्रैक्टर रैली तीन किसान बिल के विरोध में एवं किसानों के समर्थन में निकाली गई। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह जो 30 दशक तक पाठा के जंगलों से लेकर विधान सभा लोकसभा तक अपनी बादशाहत कायम रखने वाले दस्यु सम्राट ददुआ के पुत्र है। उन्होंने कहा कि ये रैली सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में किसानों के समर्थन में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यह काला कानून किसानों के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।