'पीलीभीत ने भाजपा को हराने का निर्णय ले लिया है', सपा मुखिया का BJP पर प्रहार

Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Apr, 2024 05:44 PM

sp chief s attack on bjp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की ताकत का एहसास करने के बाद तीन काले कानून वापस ले लिए........

पीलीभीत: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की ताकत का एहसास करने के बाद तीन काले कानून वापस ले लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा ने जो वसूली की है, उससे महंगाई बढ़ी है। यादव ने यहां पार्टी के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार के समर्थन में एक चुनावी रैली में यह भी कहा कि पीलीभीत की जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है और भाजपा इससे डरी हुई है।
PunjabKesari
अखिलेश यादव ने पीलीभीत से भाजपा के उम्मीदवार पर जमकर साधा निशाना
पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “एक नया उम्मीदवार आया है जो कहता है कि अगर उसे पता होता तो वह इस जगह को मुंबई बना देता। मैं कहना चाहता हूं कि इसे मुंबई मत बनाओ, लेकिन जो मुंबई में किया जाता है, उसका कुछ हिस्सा यहां कर दो। वह कई पार्टी घूम कर आए हैं। उन्हें पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। उनके विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए गए।” जितिन प्रसाद ने इस महीने की शुरुआत में एक जनसभा में कहा था, “यदि मुझे पता होता कि मुझे यहां से चुनाव लड़ना है तो मैं इस क्षेत्र को मुंबई बना देता। आपको क्या लगता है।” उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद 2021 में भाजपा में शामिल हुए। इससे पूर्व वह कांग्रेस में थे।
PunjabKesari
चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए यादव ने कहा, “मुझे बताएं कि चुनावी बॉन्ड के नाम पर वसूली की जा रही है या नहीं। बड़े उद्योगपतियों को ईडी और सीबीआई से डराकर उन्होंने वसूली की है।” उन्होंने कहा कि ये भाजपा के वही लोग हैं जिन्होंने कहा था कि नोटबंदी के बाद कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ चुनावी बांड कालाधन को सफेद करने का एक उपकरण है। भाजपा ने नोटबंदी में कालाधन को सफेद किया और फिर चुनावी बॉण्ड में ऐसा किया।'' यादव ने कहा, “इस सरकार द्वारा वसूली गई राशि की वजह से महंगाई आई है। भाजपा के लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं। मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा 2014 में आई और 2024 में चली जाएगी।” यादव ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “हम अग्निवीर व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। अग्निवीर के तौर पर चार साल की सेवा में हमारे युवाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही हमारी सीमाएं सुरक्षित हो रही हैं क्योंकि सरकार को मजबूत सेना नहीं मिलने जा रही है।” यादव ने हाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, “भाजपा अपनी सरकार द्वारा पेपर लीक की वजह से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 2.25 लाख मतदाता खोने जा रही है।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हाल में हुई गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, “वे कहते हैं कि वे 400 सीट जीतेंगे, लेकिन वे इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया है। ” विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन को ‘इंडी' गठबंधन बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री इंडिया का नाम लेने में शर्म महसूस करते हैं। अब हमें कहना पड़ता है कि वह इंडिया गठबंधन है।” बसपा ने इस सीट से अनीस अहमद को खड़ा किया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी को नजरअंदाज कर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रसाद को इस सीट से टिकट दिया है। पीलीभीत में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं और वहां प्रथम चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!