SP-BSP सरकारों ने अयोध्या के साथ किया सौतेला व्यवहार: CM योगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 05:42 PM

sp bsp government treats kayani with ayodhya cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा और बसपा पर अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा और बसपा पर अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक नगरी को विकास के नजरिए से प्राथमिकता देने के लिए ही इसे नगर निगम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आए योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास को ही मुख्य एजेंडे में रखा गया है।

पार्टी कार्यकर्त्ताओं से बात करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए उसे नगर निगम बनाया गया है। नगर निगम बनने के बाद अयोध्या के साथ-साथ पूरे जिले का सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम के विकास का खाका खींचने के लिए वह अधिकारियों के साथ यहां आए है, अयोध्या के गरिमा और महिमा के अनुरूप विकास हो जिससे विश्व के मानचित्र पर अयोध्या स्थापित हो सके। इसलिए सरकार ने तमाम बाधाओं कों दूर करते हुए अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दे दिया।

योगी ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने जो भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिया हैं इससे सपा, बसपा घबरा गई है। इसलिए विरोधी दलों के लोग कानून व्यवस्था बिगाड़ने में लगे है, उन्होंने सहारनपुर व नोएडा का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी लोग कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किए हैं उन्हे चिन्हित कर लिया गया हैं उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

योगी ने कार्यकर्त्ताओं का आवाह्न किया कि अन्य दलों से कार्यशैली के मामले में अलग दिखें और श्रेष्ठ दिखें। उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को प्रत्येक गांव, कस्बों व महानगरों में अभियान के रूप में चलाने की बात कही।

उन्होनें चिन्ता व्यक्त किया कि देश के 100 गन्दें शहरों में 52 उत्तर प्रदेश के है। उन्होने पूरे प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती के रूप में लेने की बात कही। बैठक में प्रभारी मंत्री सतीश महाना, सांसद लल्लू सिंह, राज्यसभा सदस्य विनय कटियार, सांसद हरिओम पाण्डेय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचन्द्र यादव, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, विधायक गोरखनाथ बाबा, विधायक शोभा सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!