इतने करोड़ के मालिक हैं शिवपाल और उनकी पत्नी, जानें कितनी दौलत है उनके पास

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2017 10:39 AM

so crore shivpal own and his wife  they learn how wealth

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी के पास लगभग 9.22 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

इटावा: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी के पास लगभग 9.22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिवपाल ने अपनी परंपरागत जनसंतनगर सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में शिवपाल के पास 1.45 करोड़ रुपए की चल संपत्ति दर्शाई गई है। उनके पास कोई व्यावसायिक संपत्ति नहीं है। हलफनामे के मुताबिक 61 वर्षीय शिवपाल, उनकी पत्नी सरला तथा परिवार के पास 9.22 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।

शिवपाल और उनकी पत्नी के पास है करोड़ से अधिक की संपत्ति
शिवपाल के पास पजेरो कार है, जो उन्होंने 2008 में खरीदी थी और उसकी कीमत इस समय 7.20 लाख रुपए है। शिवपाल की पत्नी के पास 1.72 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। राजधानी के बिजली पासी क्षेत्र में उनकी व्यावसायिक संपत्ति है, जिसकी कीमत 3.63 करोड़ रुपए है। शिवपाल के 2015-16 के आयकर रिटर्न में 21.69 लाख रुपए की आय दर्शाई गई है। उनकी पत्नी की आय 25.11 लाख रुपए और हिन्दू अविभाजित परिवार के तहत 5.55 लाख रुपए है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!