प्रियंका की प्रतिज्ञा यात्रा: रायबरेली पहुंचने पर BJP के असंतुष्ट नेता ‘शत्रुघ्न सिन्हा’ हो सकते हैं शामिल

Edited By Umakant yadav,Updated: 28 Oct, 2021 06:35 PM

shatrughan sinha  may join bjp s disgruntled leader on reaching rae bareilly

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर आयोजित प्रतिज्ञा यात्रा के आगामी एक नवंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा के भी शामिल होने...

रायबरेली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर आयोजित प्रतिज्ञा यात्रा के आगामी एक नवंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा के भी शामिल होने की संभावना है। इस हाईप्रोफाइल सीट पर प्रतिज्ञा यात्रा के पहुंचने से जुड़ी पूर्व तैयारियों में स्थानीय कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हैं। 

पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर आगामी 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को आयोजित प्रतिज्ञा यात्रा 31 अक्टूबर को रायबरेली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी से शुरु होकर अंतिम पड़ाव के रूप में रायबरेली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, अजय राय और विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह शामिल होंगे। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी इस यात्रा में शामिल हो सकते है। 

उल्लेखनीय है कि प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा घोषित उन सात प्रतिज्ञाओं को दोहराया जा रहा है जिनमें आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने तथा छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का भी संकल्प शामिल है। इसके अलावा प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान किसानों का ऋण माफ करने, गेहूं एवं धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना का 400 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित करने, बिजली बिलों में राहत देने के 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा दोहराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!