Sant Kabir Nagar: शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री Sanjay Nishad पर हमला, हुए घायल; सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Apr, 2024 10:21 AM

sant kabir nagar cabinet minister sanjay

Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए है। दरअसल, संजय निषाद रविवार को उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में मोहम्मदपुर कठार में आयोजित एक...

Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए है। दरअसल, संजय निषाद रविवार को उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में मोहम्मदपुर कठार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। यहां पर 20-25 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोट लग गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PunjabKesari
इस हमले का आरोप संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है कि 'संतकबीर नगर मोहम्मदपुर कठार के यादवों ने मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद पर हमला किया है।'

PunjabKesari
धरने पर बैठे संजय निषाद और समर्थक
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में संजय निषाद पर 20-25 लोगों ने हमला किया है. उनकी नाक पर चोट आई। समर्थकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया। इसके बाद संजय निषाद और उनके समर्थक अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः आज Agra और Aligarh में चुनावी दौरे पर रहेंगे CM Yogi, जनसभा को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए पार्टी के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता जनसभाएं और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। इसी बीच उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और आगरा दौरे पर रहेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अलीगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी, सीएम योगी इस सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!