संभलः पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही व 2 गौतस्कर घायल, अस्पताल में भर्ती

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jul, 2021 04:44 PM

sambhal one constable and 2 smugglers injured in police

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो तस्कर और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि असमोली पुलिस शुक्रवार को सैदपुर...

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो तस्कर और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि असमोली पुलिस शुक्रवार को सैदपुर जसकोली के पास शाहपुर सोत मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।

उसी दौरान पुलिस ने दो माटरसाईिकलों पर सवार संदिग्ध लोगों को रूकने का इशारा किया। इस वे लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे,जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दौनों तरफ से हुई फायरिंग में कांस्टेबल शुलभ राठी और दोनों तस्कर घायल हो गए। घायल पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बोरी में भरा गाय का मांस, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।        

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गौतस्कर हजरतनगर गढ़ी के कस्बा सिरसी निवासी साबिर के पुत्र जुनैद व चांद आलम हैं। दोनों कढ़ेरा के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद प्रतिबंधित पशु के मांस को मोटरसाईिकल पर लेकर जा रहे थे। घायल गौतस्करों व सिपाही को अस्पताल भेज दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!