Edited By Ramkesh,Updated: 05 Apr, 2024 01:54 PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन मोड में है, तो वहीं पुलिस भी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करती हुईं नजर आ रही है। दरअसल, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर...
अम्बेडकरनगर, (कार्तिकेय द्विवेदी): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन मोड में है, तो वहीं पुलिस भी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करती हुईं नजर आ रही है। दरअसल, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से सामने आया है। जहां पर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 3/4 अप्रैल की रात में आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अकबरपुर कोतवाली कटारिया याकूबपुर के पास से किसी घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी चारो तरफ से घिरा देखकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की इस दौरान पुलिस ने की फायरिंग से आरोपी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों उसे ट्राम सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी की अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।