कानपुर में पुलिस कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या

Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Jun, 2022 02:20 PM

pti uttar pradesh story

कानपुर, दो जून (भाषा) कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र में ब्रह्म नगर में एक पुलिस कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल देश दीपक (30) ब्रह्म नगर में एक किराए के मकान में रहता था।

कानपुर, दो जून (भाषा) कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र में ब्रह्म नगर में एक पुलिस कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल देश दीपक (30) ब्रह्म नगर में एक किराए के मकान में रहता था।

बिल्हौर पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल का रक्तरंजित शव खाट पर पड़ा था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था और 2019 से बिल्हौर में तैनात था।

दीपक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि बुधवार दोपहर से उसका मोबाइल बंद है जिसके बाद पुलिस उसके मकान पर गई, मकान की कुंडी भीतर से बंद थी।

बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और कांस्टेबल का रक्तरंजित शव खाट पर पाया।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि कपड़े से उसका गला घोंटा गया और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया।

उन्होंने कहा कि फारेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है और मामले की जांच की जा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!