Edited By Ramkesh,Updated: 19 Oct, 2021 03:39 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के फसल एमएसपी संबंधी बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता में रहते किसानों की इतनी चिंता की होती तो किसानों की दशा आज कुछ अलग होती। वाड्रा के ट्वीट का...
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के फसल एमएसपी संबंधी बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता में रहते किसानों की इतनी चिंता की होती तो किसानों की दशा आज कुछ अलग होती। वाड्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान' नारे की भी लाज नहीं रखी। अब इस प्रलाप को कोई मतलब नहीं। जनता समझ चुकी है कि किसानों के प्रति हाल के दिनों में उमड़ा आपका यह प्रेम मौसमी है। उनके हित में आप जो जार-जार रोए जा रहीं हैं उस रुदन के आंसू घड़ियाली हैं।
प्रियंका को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि कुछ बोलने के पहले उन्हें इस साल के अब तक के मौसम में धान की कटाई का रकबा, भाजपा शासन में धान के खरीद और तय समय में भुगतान के रिकॉडर् पढ़ लेना चाहिए था। हालांकि उन्हें आंकड़े शायद याद नहीं, पर जनता को याद है। गौरतलब है कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उप्र के कई जिलों में किसान 900-1000 रू/क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।