बदायूं में महिला जज की मौत पर प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल, कहा- भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए...

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Feb, 2024 05:25 PM

priyanka gandhi raised questions on the death of female judge in badaun

जिले में शनिवार को जूनियर डिवीजन मुंसिफ मैजिस्ट्रेट (महिला जज) ज्योत्सना राय की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच अभी भी उलझी हुई है। पुलिस जहां सुसाइड नोट मिलने के बाद आत्महत्या मानकर चल रही है, वहीं महिला जज के पिता ने हत्या का मुकदमा रविवार की रात...

बदायूंः जिले में शनिवार को जूनियर डिवीजन मुंसिफ मैजिस्ट्रेट (महिला जज) ज्योत्सना राय की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच अभी भी उलझी हुई है। पुलिस जहां सुसाइड नोट मिलने के बाद आत्महत्या मानकर चल रही है, वहीं महिला जज के पिता ने हत्या का मुकदमा रविवार की रात में दर्ज करा दिया है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के इस मुद्दे से जुड़ने से यह सियासी रुख भी लेने लगा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने X पोस्ट लिखकर सरकार और भाजपा को घेरा है।

PunjabKesari

भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए …
प्रियंका गांधी ने X पर लिखा है कि यूपी के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला जज ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक दूसरी महिला जज का शव उनके घर में पाया गया। जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी। दरअसल, एनसीआरबी के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1 है। हर घंटे 8 महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं।

death of female judge jyotsna police officers did not reach any conclusion

यूपी महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित
उन्होंने कहा कि यूपी महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। अब महिलाओं की और समाज की जागरूकता ही उन्हें दमन और हिंसा के इस भंवर से निकालेगी।

Father said - There is a conspiracy... someone provoked, that's why I took the step.
मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती: पिता अशोक कुमार राय
महिला जज के पिता अशोक कुमार राय की तहरीर पर रविवार की रात में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसमें पिता का कहना था कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह दूसरों को न्याय देती थी। उसने सुसाइड नहीं किया। उसे किसी ने मारकर लटका दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!