लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सपा के साथ हो रही सकारात्मक बातचीत: जयराम रमेश

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Jan, 2024 03:31 PM

positive talks going on with sp on seat

UP Politics News: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है तथा इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी...

UP Politics News: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है तथा इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य अशोक गहलोत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीधे संपर्क में हैं। रमेश ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 11 सीट कांग्रेस को दिए जाने की घोषणा की है।

PunjabKesari
कांग्रेस महासचिव ने कहा, "सपा के साथ बातचीत बहुत सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से चल रही है...फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी देंगे।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर जो समझौता होगा वह कांग्रेस, सपा और 'इंडिया' गठबंधन के लिए फायदेमंद होगा।

PunjabKesari
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
इससे कुछ देर पहले, अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीट से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है…यह सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया' की टीम और ‘पीडीए' (पिछड़ा दलित,अल्पसंख्यक) की रणनीति इतिहास बदल देगी।''

 


बता दें कि उप्र में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा को पांच, बसपा को 10 सीट पर जीत मिली थी, जबकि रालोद अपना खाता भी नहीं खोल पाया था।

यह भी पढ़ेंः Politics News: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, UP में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
विपक्षी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर खुद ही दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!