Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Apr, 2018 12:32 PM
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक अधेड़ व्यक्ति का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था। वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी...
जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक अधेड़ व्यक्ति का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था। वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मामला थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम रसूलपुर इलाके का है। यहां कुरारा निवासी 40 वर्षीय मृतक महावीर 8 अप्रैल की दोपहर में किसी रिश्तेदार के बुलावे पर उनके घर गया था। तभी शाम को महावीर ने परिजनों को फोन कर बताया कि उसे कालपी में विषाक्त खिला दिया गया है। उसकी हालत खराब हो गई है। वह घर आने की स्थिति में नहीं है।
सड़क किनारे मिला शव
यह बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वह आनन-फानन में कालपी पहुंचे, परिजनों ने महावीर को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद महावीर का फोन भी बंद हो गया। तभी घबराए परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव कदौरा क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
मृतक की कनपटी पर लगी हुई थी गोली
वहीं इसके बाद पुलिस वहां पहुंची को अधेड़ का गोली लगा हुआ शव प्राप्त हुआ। मृतक के कनपटी पर गोली लगी हुई थी। पूरा शरीर खून से लथपथ था। वहीं मृतक के भाई ने
रिश्तेदारों पर हत्या का आोरप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को मृतक की बेटी की शादी थी। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बेटी के ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। क्योंकि उसके पति मनोज ने दूसरी शादी कर ली थी।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले में क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोषी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।