अवैध निर्माण गिराने गई पुलिस पर भड़के लोग, अधिकारियों की गाड़ी पर किया पथराव

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Mar, 2024 08:07 PM

people got angry at the police who went to demolish illegal construction

राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण गिराने गई पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस एक अवैध बिल्डिंग को गिराने गई थी। जैसे ही बिल्डिंग गिरी, किसी ने अफवाह फैला दी कि मलबे में कुछ लोग दब गए हैं।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण गिराने गई पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस एक अवैध बिल्डिंग को गिराने गई थी। जैसे ही बिल्डिंग गिरी, किसी ने अफवाह फैला दी कि मलबे में कुछ लोग दब गए हैं। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। पुलिस इससे पहले कुछ समझ पाती, लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागी। कुछ देर बाद आला अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। तब जाकर मामला शांत हुआ।  फिलहाल घटना स्थल पर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। 

बता दें कि आज ही पुलिस और लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध कब्जा को हटाने के लिए गई हुई थी।  दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान अफवाह फैल गई की मलबे में कई लोग दब गए हैं। इस के बाद स्थानीय लोग नाराज होकर हंगाम खड़ा कर दिया।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2023 को लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नाले के किनारे अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान का ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासन करने के लिए गया था। उसके बाद भी स्थानीय लोगों ने हंगाम किया था। बाद में हाई कोर्ट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जमीन को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!