सेनाओं को मिली छूट से पाकिस्तान के होश उड़े: स्मृति ईरानी

Edited By Ruby,Updated: 02 Mar, 2019 10:22 AM

आगरा: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय सेनाओं को मिली छूट से पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भाजपा के अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ के अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में...

आगरा: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय सेनाओं को मिली छूट से पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भाजपा के अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ के अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं थी।      

उन्होंने कहा कि पुलवामा में वीर सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। पूरा देश चाहता था कि आतंकवादियों के सरपरस्तों को जवाब मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सख्त कदम उठाया और भारतीय सेनाओं को छूट दी। इसके बाद पाकिस्तान के होश उड़ गए। ईरानी ने शहर की महिलाओं की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उनके हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया। भाजपा को वोट क्यों दें, इस सवाल पर ईरानी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दें। किसानों के सम्मान के लिए, महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने, आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें।   

रेणुका डंग नामक एक महिला ने निजी क्षेत्र में मातृत्व अवकाश के बारे में पूछा। इस पर ईरानी ने कहा कि पॉलिसी मैटर के बाद न्यायपूर्वक और नीतिपूर्वक निर्णय लेना होता है। प्रधानमंत्री ने मानवता दिखाते हुए 26 सप्ताह के अवकाश का प्रावधान घोषित किया है।  केंद्रीय हिंदी संस्थान की श्रीलंका की एक छात्रा ने पूछा विदेशी महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और उनकी सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, इस पर ईरानी ने कहा प्रधानमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!