CM योगी ने विधायकों को डिनर पर बुलाया, राज्यसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर ने राजा भैया से की मुलाकात

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Feb, 2024 02:07 PM

op rajbhar met raja bhaiya before rajya sabha elections

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इसे लेकर राजनीतिक सरगरमियां बढ़ गई है। राजनीतिक मुलाकातों का दौर जारी है। इसी क्रम में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इसे लेकर राजनीतिक सरगरमियां बढ़ गई है। राजनीतिक मुलाकातों का दौर जारी है। इसी क्रम में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया से मुलाकात की। 

राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा के कई विधायक आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संजय सेठ अच्छे वोट से जीत रहे हैं। सीएम योगी ने एनडीए गठबंधन के सभी विधायकों को रात आठ बजे डिनर पर बुलाया है।  

वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए विधायकों का प्रशिक्षण आज हो रहा है। लोकभवन मेँ विधायक सभी आठ प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए समूह मेँ बांटा जायेगा। वोट देने के लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान के प्रशिक्षण के बाद मतपत्रों की जांच होगी।

प्रशिक्षण के दौरान सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपना दल कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, रालोद विधायक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया समेत इंडिया गठबंधन के लोग शामिल  हो रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!