बाराबंकी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर तौफीक अहमद गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल

Edited By Umakant yadav,Updated: 22 May, 2021 01:39 PM

notorious animal smuggler taufiq ahmed arrested in barabanki police encounter

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध सभी थानों में अभियान चलाया जा रहा है। आज थाना टिकैतनगर को सूचना मिली की ग्राम खेता सराय आम के बाग में कुछ पशु तस्कर मौजूद हैं। पुलिस ने जब बाग की घेराबंदी की तभी बदमाशों की ओर से...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज सुबह पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध सभी थानों में अभियान चलाया जा रहा है। आज थाना टिकैतनगर को सूचना मिली की ग्राम खेता सराय आम के बाग में कुछ पशु तस्कर मौजूद हैं। पुलिस ने जब बाग की घेराबंदी की तभी बदमाशों की ओर से पुलिस दल पर फायर कर दिया गया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है।

घायल बदमाश पशु तस्कर तौफीक अहमद है जिसको पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बदमाशों की गोली से सिपाही इंद्रजीत यादव भी घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जबकि तौफीक के 3 साथी भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!